भामासाह डिजिटल परिवार योजना - मुफ्त में मिलेगा jio मोबाइल सभी भामासाह परिवारों को




भामासाह डिजिटल परिवार योजना :- राजस्थान सरकार की और से भामासाह कार्ड पारिवार को 501 रूपए में mobile दिया जायेगा | तीन साल बाद फ़ोन को लौटने के बाद यह राशी आपको वापिस दे दी जाएगी . भामासाह डिजिटल परिवार योजना का मकसद लाखों परिवारों को mobile देकर उन्हें डिजिटल योजनाओं से जोड़ना है |


नेशनल फ़ूड सिक्यूरिटी एक्ट के तहत प्रत्येक भामासाह कार्ड धरी परिवार को 500 की राशी 2 किश्तों में स्मार्ट फ़ोन खरीदने और इन्टरनेट कनेक्टिविटी लेने के लिए सीधे परिवार के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशी के रूप में दी जाएगी |

कैसे मिलेगा मोबाइल :- mobile वितरण के लिए प्रदेश की सभी पंचायत सनितियों पर 30 सितम्बर तक कम से कम दो कैंप लगाये जायेंगे सरकार का कहना है की डिजिटल राजस्थान के विजन के तहत भामासाह योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक सर्विस डिलीवर   प्लेटफार्म तेयार किया   जा रहा है | राजे सरकार और रिलायंस जिओ ने साथ मिलकर जिओ भामासाह प्रोग्राम तेयार किया है |

आमजन के लिए सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे mobile से प्राप्त करने के लिए सरकारी योजनाओ , सेवाओं की मोबाइल एप्प भी तेयार किये जा रहे हैं | इसलिए मोबाइल दिए जा रहे हैं | सरकार का कहना है की दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में अनेक भामासाह परिवार मोबाइल नहीं होने के कारण सरकार द्वारा किये जा रहे नवाचारों व विशेष प्रयाशों के लाभ से वंचित रहे हैं | ऐसे में भामासाह डिजिटल परिवार योजनाओं से इसका लाभ उठा पाएंगे |

भामासाह डिजिटल परिवार योजना में एक करोड़ परिवारों को 501 रूपए की अमानत राशी पर स्मार्ट फ़ोन दिया जायेगा | यह राशी तीन साल बाद फ़ोन लोटने पर रिफंड कर दी जाएगी
इन्टरनेट सेवा युक्त स्मार्ट फ़ोन खरीदने के लियी सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के पत्र लगभग एक करोड़ भामासाह परिवारों को दो चरणों में 1000 रूपए की सहायता देगी | यह राशी सीधे बैक खतों में ट्रान्सफर होगी | पहली क़िस्त में 500 रूपए फ़ोन खरीदने के लिए दिए जायेंगे | इतनी ही राशी दूसरी क़िस्त इन्टरनेट सुविधा के लिए दी जाएगी |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ