CTET 2018: बीएड पास उम्मीदवारों को झटका

CTET 2018: बीएड पास उम्मीदवारों को झटका,  CBSE ने लगाई आवेदन पर रोक 

CTET 2018: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग-इन कर आवेदन कर सकते हैं.

दो साल बाद होने जा रही CBSE की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के प्राथमिक स्तर (क्लास- 1 से क्लास-5 ) की परीक्षा से बीएड डिग्रीधारियों को वंचित कर दिया गया है. सीबीएसई ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में सीटीईटी की नोटिफिकेशन को तीन बार बदला और आखिरकार बीएड में डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों को प्राइमरी-लेवल की परीक्षा देने पर रोक लगा दी.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने 28 जून 2018 को अपने नियमों में संशोधन करते हुए बीएड डिग्रीधारियों को प्राथमिक स्तर की परीक्षाके लिए मान्य कर दिया था. NCTE ही देश भर में शिक्षकों के लिए अर्हता / योग्यता तय करती है.

ऐसे में सीबीएसई द्वारा Bed में डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों को प्रतिबंधित किये जाने से दो केंद्रीय एजेंसी के बीच टकराव होना तय है. इसका खामियाजा निश्चित रूप से उम्मीदवारों को भुगतना पड़ेगा. उच्च प्राथमिक स्तर (क्लास- 6 से क्लास- 8) के लिए बीएड की डिग्री पहले से मान्य है.

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त है जबकि फीस भुगतान का समय 30 अगस्त 2018 को शाम साढ़े 3 बजे तक निर्धारित किया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में टीचर भर्ती के लिए यूपी-टीईटी के अलावा CTET को भी मान्यता दी है इस वजह से इस साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार सीटीईटी के लिए आवेदन करेंगे.

ये भी पढ़ें-CTET 2018: टीचर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ctet.nic.in से ऐसे करें अप्लाई

इस वर्ष CTET परीक्षा देश के 92 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इस एग्जाम में क्वालीफाई उम्मीदवारों को क्लास-1 से क्लास-8 तक के लिए सरकारी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा.

आवेदन के लिए योग्यता

प्राथमिक स्तर स्कूल में क्लास- 1 से क्लास-5 तक के टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवार को 50 प्रतिशत के साथ 12वीं पास होना चाहिए. फ़िलहाल BED डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों के लिए इस स्तर के आवेदन पर रोक लगा दी गई है.


उच्च प्राथमिक स्कूल में क्लास- 6 से क्लास- 8 तक के टीचर के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन के साथ बीएड किया होना आवश्यक है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ